बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जब उनसे ‘धुरंधर 2’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, मैंने अभी तक फिल्म खुद नहीं देखी है, लेकिन मैं हर तरफ से सिर्फ इसकी तारीफें ही सुन रहा हूं।” आमिर फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की और टीम की सराहना की। आमिर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’, दोनों ने ही असाधारण काम किया है। साउथ से बॉलीवुड तक फिल्म का क्रेज सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के स्टार्स ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है। राम चरण, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, एसएस राजामौली और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गजों ने फिल्म के स्केल और रणवीर सिंह की एक्टिंग को ‘टॉप-नॉच’ बताया है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि इसके एक्शन सीक्वेन्स और इमोशनल ड्रामा ने दर्शकों के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाया है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह है। राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘गॉडफादर’ फिल्म की चर्चा के बीच फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) का बयान भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘रीसेट बटन’ करार दिया है। आरजीवी ने इसकी तुलना क्लासिक फिल्म ‘गॉडफादर’ से करते हुए कहा कि आदित्य धर ने कहानी कहने के तरीके और क्राफ्ट को पूरी तरह से फिर से परिभाषित कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने145 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। अब इसने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.