बिग बॉस 19 के खत्म के बाद भी शो के कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग और मस्ती का सिलसिला थमा नहीं है. सोशल मीडिया पर आवेज दरबार और मालती चाहर की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. दोनों ने एक बेहद मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है. दोनों गाने’ऊंचा लंबा कद’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं. आवेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालती चाहर के साथ एक एनर्जेटिक डांस वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में दोनों 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ के सुपरहिट गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर जबरदस्त किलर मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.