फरवरी 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन की सौगात लेकर आ रहा है. इस महीने बड़े पर्दे पर जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिलेगा. जहां ‘वध 2’ और ‘अस्सी’ जैसी फिल्में सस्पेंस और खौफ का माहौल बनाएंगी, वहीं ‘भाभी जी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही ‘ओ’रोमियो’ से रोमांस और एक्क्श का तड़का लगेगा. 6 से 27 फरवरी तक थिएटर्स में 8 मूवीज रिलीज होंगी.
नई दिल्ली. जनवरी में ‘बॉर्डर 2’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों के शोर के बाद अब फरवरी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है. इस महीने दर्शकों को कॉमेडी, थ्रिलर और भरपूर रोमांस का डोज मिलने वाला है. सिनेमाप्रेमी अपनी तारीखें नोट कर लें, क्योंकि 6 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक हर हफ्ते बड़े पर्दे पर नई कहानियों और बड़े सितारों का मेला लगेगा. कुल मिलाकर, फरवरी का पूरा महीना फिल्मी शौकीनों के लिए मनोरंजन से लबालब रहने वाला है. यहां पर देखिए 8 फिल्मों की लिस्ट.

वध 2: साल 2022 की हिट क्राइम थ्रिलर ‘वध’ का सीक्वल महीने की शुरुआत में ही आ रहा है. निर्देशक जसपाल सिंह संधु की फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म की कहानी जेल की दीवारों के पीछे बने बॉन्ड, न्याय की खोज और नैतिक दुविधाओं पर आधारित है. यह रहस्य, अपराध और भावनात्मक गहराई से भरी फिल्म है.

भाबीजी घर पर हैं-फन ऑन द रन: फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में पॉपुलर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ पर आधारित कॉमेडी ड्रामा भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन का नाम भी शामिल है, जो 6 फरवरी को रिलीज होगी. शशांक बाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव के साथ ही रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी घरेलू मजाक, पड़ोसियों की शरारतों और कॉमेडी से भरपूर है, जो मजेदार डोज देगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट: हॉरर फिल्मों के उस्ताद विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ जबरदस्त सुपरनैचुरल थ्रिल और डरावने सीन्स का वादा करती है. महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और श्रुति प्रकाश जैसे सितारों से सजी यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. अगर आप रोंगटे खड़े करने के लिए यह मूवी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अस्सी: थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्मों में तापसी पन्नू के साथ काम कर चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर से इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सामाजिक मुद्दों, जांच और न्याय की लड़ाई पर आधारित फिल्म में तापसी पन्नू दमदार भूमिका में नजर आएंगी.

अस्सी: थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्मों में तापसी पन्नू के साथ काम कर चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर से इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सामाजिक मुद्दों, जांच और न्याय की लड़ाई पर आधारित फिल्म में तापसी पन्नू दमदार भूमिका में नजर आएंगी.

तू या मैं: निर्देशक बेजॉय नांबियार सर्वाइवल थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी. दो कंटेंट क्रिएटर्स की एडवेंचर गेम के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसमें रोमांस और भय का मिश्रण देखने को मिलेगा.

दो दीवाने शहर में: भावनात्मक, रोमांटिक और शहर की जिंदगी से जुड़ी दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं निर्देशक अभिरुचि चंद, दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक ड्रामा अलग अंदाज में लव स्टोरी को बयां करेगी, जहां दो दिल एक शहर में प्यार की तलाश में रहते हैं.

द केरल स्टोरी 2: कमाख्या नारायण सिंह निर्देशित यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. अदा शर्मा स्टारर साल 2023 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.