इमरान खान ने फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस’ में वीर दास संग कैमियो किया. ये एक्टर की कमबैक फिल्म है लेकिन वो इसे कमबैक नहीं मानते. एक्टर कहते हैं कि उन्हें इस फिल्म में काम आमिर खान ने नहीं दिलाया. उन्होंने वीर दास से बात की थी जिसके बाद उन्हें रोल मिला. एक्टर आगे कहते हैं कि हैप्पी पटेल के लिए उन्होंने एक रुपया भी नहीं लिया.
फिल्म में इमरान खान ने वीर दास के साथ काम किया है. दोनों ने इससे पहले ‘डेली बेली’ में साथ काम किया था. ‘हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस’ की रिलीज से पहले वीर दास ने बताया था कि इमरान ने उन्हें मेसेज किया था कि वो फिल्म में काम करना चाहते हैं, फिर चाहे रोल कितना भी छोटा हो.
आमिर खान ने कास्टिंग में नहीं की मदद
इमरान खान अपनी फिल्म के बारे में कहते हैं कि उनकी कास्टिंग आमिर खान की वजह से नहीं हुई थी. आमिर का पहले फिल्म से कोई लेना-देना भी नहीं था. हैप्पी पटेल पहले वीर दास ही प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन बाद में आमिर खान ने इसका प्रोडक्शन का काम संभाला.
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी हैप्पी पटेल
वो आगे कहते हैं कि वो इस फिल्म को ‘कमबैक’ भी नहीं मानते. इमरान खान बताते हैं, ‘वीर ने इसे रेडी-बेक्ड प्रोजेक्ट के तौर पर आमिर खान प्रोडक्शंस को दिया. ये आमिर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी है, लेकिन प्रोडक्शन वीर ही चला रहे थे. ये मेरी वापसी की चाहत नहीं थी. मैं ऐसे नहीं सोचता. मुझे पता चला कि वीर कुछ मजेदार बना रहे हैं, तो मैंने कहा कि मैं आना चाहता हूं. मैंने इसे कमबैक के तौर पर नहीं देखा’.
एक्टर कहते हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म हैप्पी पटेल के लिए कोई पैसे नहीं लिए. उन्होंने इसमें काम किया क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद थी औऱ वो काम करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने फीस नहीं ली. पहले उन्हें पता था कि उनका रोल सीक्रेट रखा जाएगा. वो कैमियो कर रहे थे जो दर्शकों के लिए पहले एक सरप्राइज के तौर पर सामने आने वाला था.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.