बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अब आमिर खान बीते रविवार को उनसे मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे. आमिर खान ने जियागंज में स्थित उनके घर पर उनसे मुलाकात की. आमिर को अरिजीत सिंह के घर की छत पर पतंगबाजी करते देखा गया और एक्टर की क्रू भी साथ नजर आई.
ख़बरें फटाफट
आमिर खान अरिजीत सिंह से मिलने जियागंज पहुंचे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह ने जब अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो यह खबर लाखों फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर यह जानकारी दी कि अब वह फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. उनके इस फैसले ने इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी को हैरान कर दिया है. अरिजीत की आवाज पिछले एक दशक से बॉलीवुड की आत्मा बन चुकी है, ऐसे में उनका संन्यास लेना संगीत प्रेमियों के लिए भावुक कर देने वाला पल है.
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अब बीते रविवार की शाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान उनसे मिलने उनके घर जियागंज पहुंचे. रविवार को आमिर खान को कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे पैपराजी से बचते हुए नजर आए. हालांकि वो कैमरों से पूरी तरह बच नहीं सके. पैप्ज ने जब एक्टर को स्पॉट किया तो वो हल्की मुस्कान के साथ हाथ हिलाते हुए वहां से निकल गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस दौरे को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
Aamir Khan was spotted at Arijit Singh’s house in Jiaganj (WB)
The two stars had lunch together. Did they discuss music and films, or has Aamir Khan asked him to change his mind. Aamir Khan was also seen on the rooftop of Arijit’s house, holding a kite and a spool of string. pic.twitter.com/NG0QhU8aCc