Actor | कभी क्लास में ट्रेनिंग देने वाला ये शख्स नहीं जानता था कि एक दिन उसकी ही स्टूडेंट उसकी जीवनसाथी बन जाएगी. शुक्रिया कहने के लिए हुई मुलाकात प्यार में बदली और करीब 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे. बाद में शादी कर ली. पर्दे पर रोमांटिक हीरो की इमेज रखने वाला यह चॉकलेट बॉय असल जिंदगी में मान चुका है कि पत्नी से बहस जीत पाना नामुमकिन है. आज वह इंडस्ट्री का बड़ा सितारा है.
नई दिल्ली. क्लासरूम में शुरू हुई एक मुलाकात कब जिंदगी भर के रिश्ते में बदल जाएगी, शायद उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था. आज फिल्मों में अपनी रोमांटिक इमेज के लिए मशहूर ये चॉकलेट बॉय कभी छात्रों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दिया करता था. वहीं आई एक स्टूडेंट ने उनका दिल जीत लिया. शुक्रिया कहने के लिए हुआ एक डिनर, दोस्ती में बदला और फिर शुरू हुआ लंबा रिलेशनशिप. करीब 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को समझा, वक्त के साथ रिश्ता और गहरा होता गया और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर हीरो चाहे जितना दमदार क्यों न दिखे, असल जिंदगी में वह खुद मान चुका है कि पत्नी के आगे कोई नहीं जीत सकता. क्या आप जानते हैं कौन है ये स्टार? कैसे टीचर से बना फिल्मों का बड़ा नाम? पूरी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं.

ये हीरो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड और कोलिवुड के मशहूर एक्टर आर. माधवन है, जिनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक समय टीचर रहे माधवन ने अपनी छात्रा सरिता बिरजे से 8 साल तक प्यार किया और फिर शादी की. आज वे तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में सुपरस्टार हैं, लेकिन उनकी यह प्रेम कहानी आज भी फैंस को इंस्पायर करती है. फाइल फोटो.

आर माधवन का जन्म 1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पूरी की और राजाराम कॉलेज, कोल्हापुर से पढ़ाई की. एनसीसी में महाराष्ट्र के टॉप कैडेट्स में शामिल होने के कारण वे ब्रिटिश आर्मी के साथ ट्रेनिंग भी ले चुके हैं. भारतीय सेना में शामिल होने का सपना था, लेकिन उम्र सीमा के कारण नहीं हो पाया. फोटो साभार-@IMDb
Add News18 as
Preferred Source on Google

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में अपने प्यार और शादी की कहानी साझा की थी. दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, माधवन ने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में एक ‘टैलेंट मैनेजमेंट ट्रेनर’ के तौर पर काम शुरू किया था. यहीं पर एक कोर्स के दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई, जो उस समय एक एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं. फोटो साभार-@actormaddy/Instagram

कोर्स खत्म होने के बाद जब सरिता को एयर होस्टेस के तौर पर चुन लिया गया तो उन्होंने आर माधवन को धन्यवाद देने के लिए डिनर पर आमंत्रित किया. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे 8 साल लंबे रिश्ते में बदल गई. आखिरकार दोनों ने 1991 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इस जोड़े का एक बेटा है, जिसका नाम वेदांत है. फाइल फोटो.

आर माधवन का फिल्मी सफर भी कम रोचक नहीं है. मणिरत्नम की फिल्म ‘अलैपायुथे’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाले माधवन ने अपने पहले ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया. इसके बाद ‘मिन्नले’ और ‘आयुथा एज़ुथु’ जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें तमिल सिनेमा के प्रमुख सितारों में शामिल कर दिया. फोटो साभार-@actormaddy/Instagram

उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी ‘रंग दे बसंती’, ‘3 इडियट्स’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनकी हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. आर माधवन ने ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ जैसी प्रशंसित फिल्म से अपने निर्देशन का हुनर भी दिखाया है. फोटो साभार-@actormaddy/Instagram

एक इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के रहस्य के बारे में कहा था, ‘कोई भी पति अपनी पत्नी से बहस में कभी नहीं जीत सकता.’ उनकी शादी 26 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच वैसा ही प्यार है. दोनों की लव स्टोरी साबित करती है कि सच्चा प्यार समय के साथ और मजबूत होता है. आज भी आर माधवन और सरिता का रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल बना हुआ है. फोटो साभार-@actormaddy/Instagram
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.