हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिनका अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. ऐसे ही यादगार कलाकारों में से एक थे ए.के. हंगल, यानी अवतार किशन हंगल. उन्होंने अपनी उम्र और अनुभव को अपनी ताकत बनाया और इसे बड़े पर्दे पर बखूबी पेश किया. जीनत अमान संग ब्लॉकबस्टर दे चुके एके हर रोल में जान फूंक दिया करते थे.
ए.के. हंगल का जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट (अब पाकिस्तान) में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले वह स्वतंत्रता सेनानी थे. 1929 से 1947 तक उन्होंने भारत की आजादी के लिए काम किया और कराची जेल में तीन साल तक रहे. जेल से रिहा होने के बाद वह मुंबई आ गए और यहीं बस गए.
एक्टिंग से पहले करते थे दर्जी का काम
उनकी बायोग्राफी ‘लाइफ एंड टाइम्स ऑफ ए.के. हंगल’ में उनके कई किस्से हैं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने दर्जी का काम सीखा था. उनके पिता के एक दोस्त के कहने पर उन्होंने इंग्लैंड के एक दर्जी से यह हुनर सीखा. शुरुआती जीवन में दर्जी का काम करते हुए भी वह नाटक में एक्टिव रहते थे. 1949 से 1965 तक उन्होंने थिएटर में कई नाटकों में काम किया. ए.के. हंगल ने 52 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया. 1966 में बसु भट्टाचार्य की फिल्म ‘तीसरी कसम’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद उनका सुनहरा दौर शुरू हुआ, उन्होंने ‘नमक हराम’, ‘शौकीन’, ‘शोले’, ‘आइना’, ‘अवतार’, ‘अर्जुन’, ‘आंधी’, ‘तपस्या’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.
हर रोल में फूंक दी जान
अपने करियर में एके हंगल ने राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया. ए.के. हंगल ज्यादातर पिता, दादा, बड़े भाई या बुजुर्ग के किरदार निभाते थे. उनकी अदाकारी इतनी दमदार थी कि छोटी भूमिकाओं में भी वह फिल्म को खास बना देते थे. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘पहेली’ 2005 में आई थी.
बता दें कि एके हंगल ने राज कपूर की साल 1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान के बाबा का किरदार निभाया था. उनकी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म में वह अक्सर जीनत के साथ ही नजर आए थे. एके हंगल ने अपने करियर में ज्यादातर पॉजिटिव रोल ही निभाए हैं.अपने करियर में उन्होंने तकरीबन 225 फिल्मों में काम किया है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.