अमाल मलिक ने बॉलीवुड और साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में काम के अंतर को बयां किया. वहीं, उन्होंने बताया कि हिट गानों के लिए कई बार इंडस्ट्री में क्रेडिट और रॉयल्टी की लड़ाई भी लड़नी पड़ी है.
‘सूरज डूबा है’ ने कमाए 70 करोड़, मुझे 1 Cr भी नहीं मिले’
हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने अपने दर्द को दुनिया के सामने रखा. उन्होंने फिल्म रॉय के हिट गाने ‘सूरज डूबा है’ का उदाहरण भी दिया. कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने कहा कि ‘सूरज डूबा है’ (फिल्म रॉय) म्यूजिक लेबल के लिए 60–70 करोड़ रुपये की कमाई लेकर आया, लेकिन उन्हें बदले में सिर्फ पब्लिशिंग राइट्स मिले, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी कम थी. अमाल के मुताबिक, ‘साउथ में कंपोजर्स 10-15 करोड़ रुपये तक कमाते हैं और अपने राइट्स भी अपने पास रखते हैं, जबकि हिंदी फिल्मों में कंपोजर्स को 2-3 करोड़ देकर सब कुछ छीन लिया जाता है.’
‘पैसे से ही फ्रीडम आती है’
उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक आजादी बेहद जरूरी है. अमाल ने कहा, ‘अगर किसी की नीयत अच्छी हो और वह दूसरों की मदद करना चाहे, तो उसके पास पैसा होना चाहिए. पैसे से ही फ्रीडम आती है.’
क्रेडिट के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई
अमाल मलिक ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में क्रेडिट की लड़ाई को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह 2004 में पहले ऐसे कंपोजर थे, जिन्होंने अपने गानों में कंपोजर क्रेडिट की मांग की थी. उन्होंने कहा, ‘आज हर जगह कंपोजर क्रेडिट दिखता है, लेकिन उस समय इसके लिए मुझे कानूनी लड़ाइयां लड़नी पड़ीं. कई बार सुबह फिल्म का काम करता था और शाम को कोर्ट केस लड़ रहा होता था.’ इस संघर्ष की कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ी. अमाल के मुताबिक, पिछले पांच सालों में उन्हें 40–45 फिल्मों से बाहर कर दिया गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई.
‘जय हो’ से हुई थी अमाल मलिक के करियर की शुरुआत
अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से की थी. ‘सूरज डूबा है’, ‘सोच न सके’, ‘कर गई चुल’, ‘कौन तुझे’ और ‘जब तक’ जैसे हिट गानों ने उन्हें इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनाया. हाल ही में वह बिग बॉस 19 में भी नजर आए थे, जिसमें वह टॉप 5 में पहुंचे थे. अमाल की ये बातें इंडस्ट्री में पे पैरिटी, आर्टिस्ट राइट्स और क्रेडिट की बहस को फिर से गरमा रही हैं. कई लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे इंडस्ट्री की पुरानी समस्या बताते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.