अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी वो फिल्म जिसका पूरी दुनिया में डंका बजा, लेकिन अफसोस कि वो भारत में ही रिलीज नहीं हो पाई. सनी लियोनी और राहुल भट स्टारर फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में 7 मिनट तक का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, लेकिन भारतीय दर्शकों तक फिल्म पहुंच नहीं पाई.
आप अगर फिल्मों की दुनिया में नए नहीं हैं तो आपने इस फिल्म के नाम का अंदाजा लगा लिया होगा. ये अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म केनेडी है. ‘केनेडी’ ने 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त ग्लोबल डेब्यू किया था, जहां इसे मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाया गया था.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की केनेडी को मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था जो किसी भी फिल्ममेकर के लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है.

कान्स में मिली सफलता के बाद ‘केनेडी’ ने अपने अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल सफर को जारी रखा और ये सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई. इस फिल्म फेस्टिवल में भी सनी लियोनी और राहुल भट्ट स्टारर को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. फिल्म ने यूरोप के बाहर भी जबरदस्त पकड़ बना ली थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘केनेडी’ को भारत में भी बड़ा मंच मिला जब इसे जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया. भारतीय दर्शकों को पहली बार फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अनुराग कश्यप की बेबाक कहानी और अलग तरह की विजुअल स्टाइल पर फिर से चर्चा शुरू हो गई.

कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर सफल स्क्रीनिंग के बावजूद ‘केनेडी’ को भारत में अब तक थिएटर में रिलीज नहीं किया गया है. इस देरी से फैंस हैरान हैं और सब यही सोच रहे हैं कि सनी लियोनी और राहुल भट्ट स्टारर यह फिल्म भारत में अब तक क्यों रिलीज नहीं हुई.

अनुराग कश्यप के फैंस के लिए अब अच्छी खबर है. निर्देशक की मच अवेटेड फिल्म अब भारत में रिलीज के लिए तैयार है. इसकी रिलीज काफी समय से रुकी हुई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह थ्रिलर अगले एक-दो महीने में बड़े पर्दे पर आ सकती है. हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक खास प्लेटफॉर्म फाइनल कर लिया है. कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल 2026 की वेबसाइट पर अपलोड किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ‘केनेडी’ का ट्रेलर रविवार, 8 फरवरी को मुंबई के क्रॉस मैदान में लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट फेस्टिवल के लास्ट दिन पर स्पेशल गिफ्ट था.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.