Actress: वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ अपने रिश्ते और करियर पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि महमूद ने उन्हें पहला बड़ा मौका दिया, लेकिन बाद में हालात ऐसे बने कि उन्हें लगा उनका खुलेआम शोषण हुआ. अरुणा के मुताबिक शादी का वादा भी पूरा नहीं हुआ और अफवाहों ने उनके काम पर असर डाला. शादी के वादे पर अरुणा ने खुलासा किया. उन्होंने बताया कि महमूद ने कहा था कि वे मुझसे शादी करेंगे, लेकिन नहीं की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की कड़वी सच्चाई को बेनकाब किया है. हाल ही में जूम के साथ एक खुलकर बातचीत में उन्होंने दिवंगत कॉमेडियन मेहमूद के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की. अरुणा ने कहा कि मेहमूद ने उनके करियर को बनाया भी और बर्बाद भी किया. उन्होंने दावा किया कि मेहमूद ने उन्हें ‘ओपनली एक्सप्लॉइट’ किया और शादी का वादा करके भी पूरा नहीं किया, जिससे उनकी जिंदगी और करियर पर गहरा असर पड़ा. फाइल फोटो.

अरुणा ईरानी ने बताया कि बॉलीवुड में शुरुआती दौर में हर कदम पर मुश्किलें थीं. हर कदम पर दिक्कतें थीं. काम की तलाश में बाहर निकलना भी चुनौती था. उस समय फिल्म इंडस्ट्री में लोग आपको एक्सप्लॉइट करने के लिए तैयार रहते थे. बस आपको इसके लिए तैयार रहना पड़ता था. उन्होंने बताया कि एक्सप्लॉइटेशन से बचने के लिए उन्होंने एक स्ट्रैटेजी अपनाई. ‘मैं बहुत इनोसेंट बनकर रहती थी, जैसे मुझे कुछ समझ ही नहीं आता. सामने वाला कन्फ्यूज हो जाता था कि मैं मूर्ख हूं या क्या हूं.’ फोटो साभार- रेडिट

उन्होंने कहा कि अगर कोई कॉफी या चाय के लिए पूछता, तो मैं कहतीं कॉफी नहीं पीती, चाय नहीं पीती, कोल्ड ड्रिंक से खांसी-जुकाम हो जाता है. वे कन्फ्यूज रह जाते थे कि मेरे साथ क्या करें और मैं चुपचाप अपना काम खत्म करके चली जाती. इस वजह से कई बार उन्हें रिपीट वर्क नहीं मिलता था, लेकिन वे आगे बढ़ती रहीं. फोटो साभार-रेडिट
Add News18 as
Preferred Source on Google

अरुणा का नाम मेहमूद के साथ खूब जुड़ा. उन्होंने कहा- ‘मेहमूद जी ने मुझे पहली बार असली काम दिया. वो रिलेशनशिप ऑब्लिगेशन के सेंस में बनी थी और ऐसे ही आगे बढ़ी.’ लेकिन बाद में जब उनके प्रोफेशनल रास्ते अलग हुए, तो चीजें बदल गईं. बाद में मेहमूद जी दूसरे प्रोजेक्ट्स में चले गए और मैं अलग शोज में… तब मुझे लगा कि वे मुझे ओपनली एक्सप्लॉइट कर रहे हैं.

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि सारा दोष मेहमूद पर नहीं डालतीं. मैंने भी मजबूरी और जरूरत में ये किया, इसलिए अकेले उन्हें दोषी नहीं ठहराऊंगी. मैंने भी सपोर्ट किया और आखिरकार रिलेशनशिप खत्म हो गया. शादी के वादे पर अरुणा ने खुलासा किया, ‘उन्होंने कहा था कि वे मुझसे शादी करेंगे, लेकिन नहीं की. पीछे मुड़कर देखें तो ये मेरे लिए अच्छा ही रहा. वे पहले से दो बार शादीशुदा थे और तीसरी भी कर सकते थे, लेकिन मेरी किस्मत ने साथ दिया. जो हुआ वो गलत था.’ फोटो साभार- रेडिट

मेहमूद ने लोगों से कहा था कि उन्होंने अरुणा से शादी कर ली है, जिससे फिल्ममेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया. उन्होंने कहा मेकर्स डरते थे कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो फिल्म अटक जाएगी. ये मेरे करियर के लिए बड़ा झटका था. जब ये अफवाहें खत्म हुईं और वे इंडिपेंडेंट काम करने लगीं तो चीजें सुधरीं. लोगों को पता चला कि हमारे बीच कुछ नहीं है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

लेहेरेन रेट्रो से बात करते हुए भी पहले अरुणा ने कहा था कि मेहमूद ने शादी से इनकार कर दिया, जबकि वे सेटल होना चाहती थीं. उनकी फैमिली ने भी विरोध किया और मेहमूद ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया. उन्होंने कहा था कि मैंने उन्हें खुश करने के लिए अपनी लिमिट्स क्रॉस कीं. मैं बहुत गरीब परिवार से आई थी और वो पहली बार था जब मुझे नाम, फेम और पैसे दिखे.’ फोटो साभार-IMDb

इस रिश्ते का अंत अरुणा ईरानी के लिए नई शुरुआत बनकर आया. उन्होंने खुद से काम करना शुरू किया तो लोगों को एहसास हुआ कि उन दोनों के बीच कुछ भी नहीं है. उन्होंने अपने परिवार के कर्ज चुकाने पर ध्यान दिया और किसी भी गाने या सहायक भूमिका के लिए हां कह दी. साल 1972 में आई मेहमूद द्वारा निर्मित फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुख्य भूमिका एक बड़ा मोड़ साबित हुई. इसके बाद ‘बेटा’, ‘चालबाज’, ‘मिली’ जैसी कई सफल फिल्मों में उनके काम को सराहा गया. आज अरुणा एक मजबूत महिला के रूप में अपने अतीत को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ चुकी हैं. फोटो साभार-IMDb
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.