नई दिल्ली: साल 1971 में आशा भोसले का एक गाना रिलीज होते ही छा गया था, जिसकी वजह से सिंगर विवादों से घिर गई थीं. सामाजिक नियमों और सेंसरशिप को चुनौती देते गाने को आकाशवाणी ने बैन कर दिया था, लेकिन सालों बाद गाने की गिनती कल्ट क्लासिक गानों में होती है. गाने में वेस्टर्न टच है और बोल दमदार. हम 1971 की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के गाने ‘दम मारो दम’ की बात कर रहे हैं, जिसे आनंद बक्शी ने लिखा था. करीब 40 साल बाद 2011 में फिल्म ‘दम मारो दम’ आई, जिसके रीक्रिएटेड टाइटल ट्रैक पर दीपिका पादुकोण ने धमाकेदार डांस किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.