Border 2 box office collection day 7: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने पहले हफ्ते का सफर शानदार तरीके से पूरा कर लिया है. गुरुवार यानी रिलीज के सातवें दिन भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार रहा और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ही यह लगातार नोटों की बारिश कर रही है. महज सात दिनों में जिस तरह फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है, उससे साफ है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है.
‘बॉर्डर 2’ ने भारत में कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन
वर्किंग डे शुरू होते ही पांचवें दिन कलेक्शन में गिरावट आई और यह 20 करोड़ पर सिमट गई. छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ कमाए. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन के फिल्म ने करीब 11.25 करोड़ का बिजनेस किया है. अब तक ‘बॉर्डर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है. साफ है कि जिस रफ्तार से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, उस मामले में सनी देओल की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.
भारत में ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
- पहला दिन- 30 करोड़
- दूसरा दिन- 36 करोड़
- तीसरा दिन- 54 करोड़
- चौथा दिन- 59 करोड़
- पांचवां दिन- 20 करोड़
- छठा दिन- 13 करोड़
- सातवां दिन- 11.25 करोड़ (अनुमानित)
- टोटल- 224.25 करोड़
वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ ने भी फिल्म में किया काम
बताते चलें की ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी नजर आते हैं. फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि, फिल्म को छह खाड़ी देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रिलीज की अनुमति नहीं मिली है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.