ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रहे ससुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ से की थी. फिर वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सनकी’ में नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म बन नहीं पाई. अब खबर है कि अहान पर होने वाले भारी खर्चे की वजह से उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया है. इस पर पिता सुनील शेट्टी ने सामने आकर गंभीर मुद्दे पर बात की है.
फिल्म में अहम रोल में नजर आ रहे अहान शेट्टी.
बेटे के नखरों पर की खुलकर बात
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर लोगों को करारा जवाब दिया है. उन्होने लेहरेन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में बताया है कि जिस तरह अहान शेट्टी के पर खर्च होने वाली बातें और उनके नखरों की अफवाहें सामने आ रही है, इस पर बोलना पिता होने के नाते मेरा फर्ज है. अगर कोई कलाकार ज्यादा चार्ज कर रहा है तो उसे फिल्म में पार्टनर भी बनना चाहिए. क्योंकि कोई भी एक्टर सिर्फ फीस ले और खर्च बढ़ते जा रहे हो, ये भी सही नहीं है. उनका कहना है कि फिल्म की सफलता कई चीजों पर टिकी होती है, सही वक्त, मार्केटिंग, कहानी और फिल्म के एक्टर्स के बीच तालमेल.
बेटे के फिल्मों से बाहर करने पर 2 टूक
सुनील शेट्टी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि अपने ऊपर ज्यादा खर्च होने और नखरे दिखाने की वजह से अहान को काम से बाहर कर दिया गया है.ये तमाम दावे झूठे हैं.अहान कभी भी अपने खर्चों को लेकर हद से आगे नहीं गया.एक पिता के नाते मैं ये जरूर कहूंगा. लोग अपनी कमजोरियां छुपाने के लिए किसी पर झूठा आरोप मढ़ रहे हैं. उन्होंने अपने दौर को याद करते हुए कहा कि मैं खुद कभी प्रोड्यूसर के खर्च पर नहीं रहा. मेरा घर से खाना और पानी आता था. बल्कि मैं अपनी यूनिट को भी कहा करता था कि खाना खा रहे हैं तो ठीक है, लेकिन बाहर से कुछ मंगवाना है तो उसका बिल प्रोड्यूसर के नाम पर नहीं होगा.
बता दें कि अहान शेट्टी की पूजा हेगड़े के साथ भी एक फिल्म आने वाली थी, जो बंद हो गई. खबरों की मानें तो फिल्म के होल्ड पर होने की वजह प्रोडक्शन खर्च बताया जा रहा है. बॉलीवुड में एक्टर्स पर होने वाला खर्च एक बड़ा मुद्दा है. करण जौहर ने भी इस पर अपनी राय रखी थी कि एक्टर्स की नीजि जरूरतों का खर्च प्रोड्यूसर का काम नहीं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.