अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली की UAE में हिरासत से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नए तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखने के लिए अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. एक्ट्रेस ने याचिका में मेजर विक्रांत जेटली के लिए कानूनी सहायता और संवाद की सुविधा की मांग की थी. मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होनी तय है.
ख़बरें फटाफट
सेलिना जेटली अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करेंगी.
नई दिल्ली: सेलिना जेटली के भाई मेजर विक्रांत जेटली यूएई की हिरासत में हैं. केस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है और इस मामले से जुड़े नए तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाने के लिए अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. सेलिना जेटली द्वारा दायर इस याचिका में उनके भाई के लिए उचित कानूनी सहायता और संवाद की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है. इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी को होगी.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें