सेलिना जेटली ने बताया कि कैसे अमेरिका के स्थानीय आयोजक ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की थी और प्रीति ने कैसे उनके लिए अपनी आवाज उठाई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर घटना का जिक्र करते हुए लिखा, “प्रीति जिंटा, नाम से अच्छी, स्वभाव से ब्रिगेड कमांडर. मेरी प्यारी प्रीति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, एक फौजी की बेटी! दृढ़ संकल्प, दृढ़ निश्चय और हिम्मत की धनी महिला!”
सेलिना जेटली का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली ने आगे लिखा, “आज उनके जन्मदिन पर, मैं 2006 के हमारे “हीट” वर्ल्ड टूर की एक घटना के बारे में बताना चाहती हूं. उस वक्त प्रीति, मैं, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सुष्मिता सेन साथ थे. इस कॉन्सर्ट टूर में मेरे सभी साथी कलाकार शानदार थे, लेकिन अमेरिका में स्थानीय आयोजक के साथ मुझे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिन्हें प्रीति ने अपनी आंखों से देखा. मैं कभी नहीं भूल सकती कि प्रीति ने कैसे मेरे लिए आवाज उठाई थी, उसमें कोई बनावटीपन, कोई शोर-शराबा नहीं था. वो एक फौजी की बेटी की आवाज थी.”
सेलिना जेटली ने प्रीति जिंटा को बताया सशक्त महिला
सेलिना जेटली ने आगे लिखा, “जुड़वां बच्चों की मां होने के नाते, मैं सचमुच मानती हूं कि दुनिया प्रीति जैसी उन महिलाओं के सहारे चलती है जो काफी अच्छी हैं. वह सशक्त महिलाओं की जीती-जागती मिसाल हैं. उनके अंदर वो साहस है, जो सिर्फ एक फौजी की बेटी के अंदर ही हो सकता है.”
प्रीति जिंटा और सेलिना जेटली ने साथ में कभी नहीं की फिल्म
बता दें कि प्रीति और सेलिना जेटली ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है, लेकिन फिर भी दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. दोनों आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं, और शायद यही वजह है कि दोनों का रिश्ता खूबसूरत होने के साथ मजबूत भी है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.