‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर सार्वजनिक तौर पर कई तरह की बयानबाजी की है. वो कई बार एक्टर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. अब भाईजान ने डायरेक्टर पर मानहानि का केस कर दिया है.
ख़बरें फटाफट
सलमान का वर्कआउट वीडियो, तस्वीरें आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट beingsalmankhan पर देख सकते हैं. अपनी फिटनेस, सिक्स पैक को बनाए रखने के लिए सलमान रेगुलर जिम में एक्सरसाइज करते हैं. वो वर्कआउट रूटीन से कभी समझौता नहीं करते हैं. सुबह उठकर वे कार्डियो, वर्कआउट करते हैं. स्विमिंग भी करना पसंद करते हैं. तभी 60 की उम्र में भी वे 30 की उम्र वाली एक्टिव और फिट बॉडी बनाए हुए हैं.
नई दिल्ली. अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने सलमान खान की ‘दबंग’ को डायरेक्टर किया था, लेकिन वो इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म का हिस्सा नहीं थे. डायरेक्टर ने दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें दबंग से बाहर करवा दिया था, लेकिन अब उनको उनके बयान भारी पड़ते दिख रहे हैं. डायरेक्टर अभिनल कश्यप पर मानहानि का केस दर्ज हो गया है. कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी बयान देने से मना किया है.
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें