बॉलीवुड में विवादित गानों का जिक्र होने से कई सारे गानों की लिस्ट आ जाएगी. लेकिन 8 साल पुराना एक ऐसा गाना है जिसपर इतना विवाद हुआ कि मेकर्स को शूटिंग के बाद बदलाव करने पड़े. ये गाना जिसकी यहां बात करे वो संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ का ‘घूमर’ है. इस गाने में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आईं दीपिका पादुकोण ने पारंपरिक डांस करते हुए घागरा-चोली पहनी थी जिसमें उनका पेट दिख रहा था. इस गाने के रिलीज होने के बाद राजपूती करणी समाज ने इसपर आपत्ती जताई थी. उन्होंने दावा किया था कि महारानी का पेट दिखाना राजपूती शान के खिलाफ है. दीपिका पादुकोण और फिल्म का करणी सेना ने इतना विरोध किया कि आखिरकार संजय लीला भंसाली को गाने में बदलाव करने पड़े. दीपिका के नंगे पेट को मेकर्स ने पूरे ब्लाउस के साथ कवर किया जिसके बाद गाना रिलीज हो पाया.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.