आईएमडीबी पर 7.1 की मजबूत रेटिंग वाली यह बवाल मचाने वाली मूवी थी, जहां प्रदर्शनकारियों ने बैन की मांग की, सेट पर हमले हुए, धमकियां दी गईं, कई राज्यों में रिलीज पर रोक लगाने की कोशिश की गई और हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. फिल्म को लेकर इतना हंगामा मचा कि रिलीज डेट कई बार टली, सेंसर बोर्ड ने कई कट्स व डिस्क्लेमर मांगे लोग सड़कों पर उतर आए, बसें जलाई गईं, पत्थरबाजी हुई और धमकियां मिलीं कि फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी. लेकिन जैसे ही फिल्म थिएटर्स में आई, बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी. जानते है वो कौन सी फिल्म है…
नई दिल्ली. बॉलीवुड में वैसे तो ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके रिलीज से पहले काफी बवाल हुए. द केरला स्टोरी, ब्लैक फ्राइडे, फायर, वॉटर, पीके, उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्में है, जिनपर लोगों ने रिलीज से पहले काफी विरोध किया और बैन तक की मांग की. लेकिन क्या आपको 7.1 रेटिंग वाली बवाली फिल्म याद है, जिसको लेकर भी जमकर हंगामा हुआ था. लेकिन फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

इस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों की कमाई, वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़े और वर्ल्डवाइड ग्रॉस में सैकड़ों करोड़ कमाए. विवादों के बावजूद यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई, कई अवॉर्ड्स जीते और आज भी क्लासिक मानी जाती है. यह फिल्म सिनेमा की आजादी, सामाजिक बहस और बॉक्स ऑफिस की ताकत की मिसाल है, जहां विरोध के बावजूद दर्शकों ने थिएटर्स में भरकर प्यार दिखाया. ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि साल 2018 में रिलीज हुई ‘पद्मावत’ है.

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा राजपूत इतिहास, प्यार, बलिदान और क्रूरता की कहानी बयां करती है. फिल्म की रिलीज से पहले हुए राजस्थान में हुए हंगामे ने पूरे देश को हिला दिया था, लेकिन इसकी सफलता ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को थिएटर्स तक खींच ही लेती है. फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी की महाकाव्य कविता ‘पद्मावत’ पर आधारित है, जो 16वीं शताब्दी के मध्यकालीन भारत की पृष्ठभूमि में सेट है. कहानी शुरू होती है सिंहल (आधुनिक श्रीलंका) की राजकुमारी पद्मावती से, जो अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती हैं. वे चित्तौड़ के राजा महारावल रतन सिंह से प्यार करती हैं और शादी कर लेती हैं. रतन सिंह एक नेक और बहादुर राजा हैं, जो अपने राज्य को समृद्धि और न्याय से चलाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन कहानी में ट्विस्ट आता है जब दिल्ली सल्तनत के क्रूर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी को पद्मावती की सुंदरता के बारे में पता चलता है. खिलजी पद्मावती पर मोहित हो जाता है और उसे हासिल करने के लिए चित्तौड़ पर हमला बोल देता है. फिल्म में पद्मावती की बहादुरी, रतन सिंह की ईमानदारी और खिलजी की महत्वाकांक्षा को दिखाया गया है. क्लाइमैक्स में पद्मावती और अन्य राजपूत महिलाएं ‘जौहर’ (आत्मदाह) करती हैं, ताकि दुश्मन की कैद से अपनी इज्जत बचा सकें.

फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती, शाहिद कपूर ने रतन सिंह और रणवीर सिंह ने खिलजी की भूमिका निभाई है. रणवीर की नेगेटिव परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 43 मिनट है भव्य सेट्स, डांस नंबर्स जैसे ‘घूमर’ और ‘एक दिल एक जान’ शामिल हैं.

फिल्म का बजट 190 से 210 करोड़ रुपये के आस-पास था, जो उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक था. संजय भंसाली की फिल्में हमेशा ग्रैंड स्केल पर बनती हैं, और यहां भी राजस्थान के किले, युद्ध दृश्य और कॉस्ट्यूम्स पर करोड़ों खर्च किए गए. शूटिंग के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन फिल्म की विजुअल्स ने इसे एपिक बना दिया.

फिल्म को लेकर बवाल की शुरुआत 2017 में ही हो गई थी. राजपूत संगठन करणी सेना ने आरोप लगाया कि फिल्म में रानी पद्मावती का चित्रण गलत तरीके से किया गया है और यह राजपूत इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है. अफवाहें उड़ीं कि फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच रोमांटिक सीन हैं, जो ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाते. करणी सेना ने सेट पर हमला किया. दीपिका पादुकोण को धमकियां मिलीं, उनकी नाक काटने की बात कही गई. फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ किया गया और सीबीएफसी ने 26 कट्स सुझाए.

फिल्म की राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में फिल्म को बैन करने की मांग हुई और वहां रिलीज नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों ने बसें जलाईं, पत्थरबाजी की और स्कूल बसों पर हमले किए. सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटाया और कहा कि सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद राज्य बैन नहीं कर सकते. विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म की रिलीज दिसंबर 2017 से टलकर 25 जनवरी 2016हो गई. संजय लीला भंसाली ने सफाई दी कि फिल्म काल्पनिक है और इतिहास को सम्मान देती है, लेकिन बवाल नहीं थमा.

विवादों के बावजूद ‘पद्मावत’ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. पहले दिन इसने 24 करोड़ कमाए और वीकेंड में 114 करोड़ डाले. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 300 करोड़ के पार रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 571.98 करोड़ से ज्यादा था. 2018 में ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

‘पद्मावत’ सिनेमा की आजादी और विवादों की मिसाल है. यह दिखाती है कि कैसे एक फिल्म सामाजिक बहस छेड़ सकती है, लेकिन अच्छी स्टोरीटेलिंग से सफल हो सकती है. आज भी यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर देखी जाती है और इसका गाना ‘घूमर’ आज भी क्लासिक बना हुआ है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.