रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी जिसके बाद वो विवादों में फंस गए. फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा. रणवीर ये रकम चुकाने को तैयार नहीं है और फरहान भी पीछे नहीं हट रहे. ऐसे में दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया बीच में सुलह कराने की पहल करने जा रहा है.
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह में विवाद बढ़ गया है.
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की पहल करने जा रहा है. प्रोड्यूसर्स गिल्ड इस महीने की अंत तक दोनों पक्षों की मीटिंग कराने के बारे में विचार कर रहा है. हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है. एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि दोनों ही पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है. दोनों के बीच अनॉफिशियल तरीके से बातचीत होगी.
दोनों पक्षों को समझौते के लिए मिलेंगे 10 दिन
रिपोर्ट के अनुसार, महीने के आखिर में होने वाली इस मीटिंग के बाद दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा. यदि इस दौरान समझौता नहीं हो पाता, तो मामला CINTAA के पास भेजा जा सकता है, जहां निर्माता और कलाकार दोनों के हितों को संतुलित रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पैसे देने को तैयार नहीं हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह कहते हैं कि उन्होंने कभी भी इसके लिए कोई मुआवजा नहीं मांगा था. फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता रहता है. फिल्में बनती और बंद होती रहती हैं. कोई किसी से मुआवजा नहीं मांगता है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.