शशि सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘गोविंदा लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं. जिस दिन हमला हुआ, भगवान का शुक्र है कि उनके पास बंदूक थी. उन्होंने हमलावरों को खदेड़ दिया, वरना क्या होता कोई नहीं जानता.’ मैनेजर के मुताबिक, घटना रात करीब 4 बजे की है, जब वे खुद तुरंत गोविंदा के पास पहुंचे. इस मामले में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है और पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है.
खुद को बचाने में चोटिल हुए गोविंदा
हालांकि, मैनेजर ने यह साफ नहीं किया कि यह घटना किस तारीख की है, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि गोविंदा को हाल ही में आत्मरक्षा के दौरान चोट भी आई थी. हालांकि. इस मामले पर गोविंदा ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.
2024 में लगी थी पैर में गोली
आपको बता दें कि साल 2024 में गोविंदा उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उनकी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से गोली चल गई थी. पुलिस जांच में उस घटना को दुर्घटना करार दिया गया था और किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई थी, हालांकि उस वक्त कई तरह की अफवाहें जरूर फैली थीं.
गोविंदा ने शेयर किया था वॉइस नोट
अफवाहों के बाद ही गोविंदा ने वॉइस नोट में फैंस के नाम शेयर किया था. उन्होंने कहा था- ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा. आप सबके आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से गोली लगी थी, लेकिन निकाल दी गई है. मैं यहां के डॉक्टर, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल और आप सबकी प्रार्थना का धन्यवाद देता हूं.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.