आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो दुबई में एक फिल्म प्रमोशन कर रहे थे, जब उन्हें एक गोल्डन ऑफर मिला था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने थकावट की वजह से गोल्डन ऑफर ठुकरा दिया था, लेकिन एक गई गुना अमीर एक्टर ने वो ऑफर लूट लिया. वो गोल्डन आईफोन के बदले दुकान का रिबन काटने चले गए थे.
ख़बरें फटाफट
अक्षय कुमार और इमरान खान ने साथ में काम किया था.
नई दिल्ली. इमरान खान हाल ही में एक बार फिर फिल्मों में एक्टिव हो गए हैं और इस सिलसिले में वो कई सारे इंटरव्यूज भी दे रहे हैं. अब कुछ समय पहले आमिर खान के भांजे ने अपने एक बयान से इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें दुबई में एक दुकान के फीते काटने के बदले में गोल्ड–आईफोन मिल रहा था, लेकिन वो थके हुए थे और इस वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. उनका को-स्टार, जो कि उनसे कई गुना अमीर था, उसने वो मौका झट से पकड़ लिया.
समदीश भाटी के साथ बात करते हुए इमरान खान ने ये वाकया साझा किया था और इसे अपनी जिंदगी की बड़ी सीख बताया था. एक्टर ने कहा था कि उन्हें जिंदगी की बड़ी सीख मिली थी. वो कहते हैं कि वो दुबई में फिल्म के प्रमोशन से इतना थक गए थे कि वो बस सोना चाहते थे. अगले दिन सुबह उठकर उन्हें लंदन की फ्लाइट भी पकड़नी थी.