जॉन अब्राहम का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 54 की उम्र में उनका क्लीन-शेव ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कई फैंस उन्हें पहली नजर में पहचान ही नहीं पाए. नई तस्वीरों में जॉन काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुल मिलाकर जॉन का यह नया अंदाज अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
जॉन अब्राहम की ये फोटो वायरल हो ही हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने दमदार एक्शन अवतार और सिग्नेचर दाढ़ी वाले लुक के लिए जाने जाते हैं. 54 की उम्र में उनका नया स्टाइल देख फैंस हैरान हैं. हाल ही में उनका एक नया क्लीन शेव ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. दाढ़ी के बिना वे इतने अलग लग रहे हैं कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है?
हाल ही में जॉन अब्राहम का क्लीन शेव ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर सामने आया. नए लुक कुछ लोगों को पसंद आ रहा है. तो उनके कुछ फैंस बोल रहे हैं कि उन्हें क्लीन शेव नहीं होना चाहिए था.
कैसी है तस्वीर?
इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरों में जॉन काले टी-शर्ट में अपनी टीम के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी सॉल्ट एंड पेपर हेयर और क्लीन शेव्ड फेस ने उनके फीचर्स को और हाइलाइट कर दिया है. यह बदलाव इतना जबरदस्त है कि कई फैंस ने उन्हें पहचानने में भी देर लगा दी और उनकी सेहत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.