बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब अपनी लव लाइफ को लेकर गॉसिप गलियारों में छाई हुई हैं. कभी साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नाम जुड़ने के बाद अब चर्चा है कि 35 साल की इस हसीना का दिल लंदन के एक रईस बिजनेसमैन पर आ गया है. सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती नजदीकियां और साथ में बिताई गई छुट्टियों की खबरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. हालांकि इस हसीना ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस बार मामला काफी गंभीर है और जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है.
ख़बरें फटाफट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने डेटिंग रूमर्स पर नहीं करती हैं खुलकर बात.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की परम सुंदरी यानी कृति सेनन आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस के बीच हमेशा यह सवाल बना रहता है कि आखिर कृति का दिल किसके लिए धड़क रहा है? पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में एक नाम सबसे ज्यादा उछल रहा है और वो हैं कबीर बाहिया. कबीर लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं और कृति के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने सबको हैरान कर दिया है.