Mohammed Niyaz Romantic Love Song : 90 के दशक के गानों में एक कशिश, लव-रोमांस सबकुछ दिल को छू जाता था. इस दौरान फिल्मों के अलावा कई मशहूर कव्वाल के प्राइवेट एल्बम मार्केट में आए और छा गए. ऐसे ही एक सिंगर मोहम्मद नियाज के गाने उस दौर में हर गली-चौराहों पर सुनने को मिलते थे. सिंगर मोहम्मद नियाज का एक एल्बम ‘मेहंदी ना लगाना तुम’ चंदा कैसेट ने रिलीज किया था. इस एल्बम का एक गाना ‘कुदरत ने सनम तुमको क्या शोख अदा दी है’ आज भी उतना ही रोमांटिक लगता है. इस गाने को यंग जनरेशन ने भी खूब पसंद किया. म्यूजिक ओलविन ब्राउन का था. इस गाने का सहारा लेकर युवा दिल एकदूसरे को प्रपोज करते थे. अपने सनम की खूबसूरती को बयां करने के लिए भी इस रोमांटिक गाने का सहारा लेते थे. मोहम्मद नियाज ने ‘मोहब्बत के नाम पर’ और ‘मेरी आशिकी’ जैसे कई एल्बम किए. एक से बढ़कर दर्दभरी गजल सुनाकर टूटे दिल के आशिकों पर राज किया.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.