कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर रहे हैं. आज जैसे अरिजीत सिंह की पॉपुलैरिटी है, वैसे ही 80-90 के दौर में उनकी रही है. उन्होंने कई रोमांटिक और दर्द भरे गाने गाए हैं, जो एवरग्रीन हुए हैं. उनमें से एक गाना उन्होंने साधना सरगम के साथ मिलकर गया है. 5.09 मिनट के इस गाने को ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माया गया है. गाने का नाम ‘जबसे तुमको देखा है सनम’ है. यह गाना ‘दामिनी’ फिल्म का है. यह गाना प्यार में सबकुछ भुला देने और कुछ भी करने की फीलिंग्स को बयां करता है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं. वहीं, इसका म्युजिक नदीम श्रवण ने कंपोज किया है. साल 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में सनी देओल और अमरीश पुरी भी थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.