रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हिट है, लेकिन दिल्ली में लापता लड़कियों के मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर मिसिंग लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, दिल्ली पुलिस के काम पर सवाल उठ रहे हैं.दिल्ली पुलिस ने इन वायरल तस्वीरों और वीडियो देखते हुए मेकर्स पर पेड प्रमोशन का आरोप लगाया. इस पर यशराज फिल्म्स ने सफाई दी है.
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी लीड एक्ट्रेस हैं. (फिल्म पोस्टर)
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हाल के दिनों में राजधानी में लापता लड़कियों को लेकर जो चर्चा और सनसनी फैलाई जा रही है, उसकी जांच की गई. जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे यह पता चला कि इस मुद्दे को पेड प्रमोशन के जरिए हवा दी जा रही थी. पैसे कमाने या प्रचार के लिए लोगों में डर और घबराहट फैलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
‘मर्दानी 3’ को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्वीट.
यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, “यशराज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसकी पहचान ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता से जुड़ी रही है. हम सोशल मीडिया पर चल रहे उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने प्रचार के लिए जानबूझकर लापता लोगों जैसे संवेदनशील मुद्दे को सनसनीखेज बनाया है. कंपनी का ऐसे किसी भी प्रचार से कोई लेना-देना नहीं है. हमें पूरा भरोसा है कि प्रशासन जांच के बाद सच्चाई सभी के सामने रखेगा.”
दिल्ली में छोटी बच्चियों के मिसिंग केस पर बनी हैं ‘मर्दानी 3’
‘मर्दानी 3’ मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है. फिल्म की कहानी रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एनआईए के साथ काम करती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं. जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला, अभिराज मीनावाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.