मोहम्मद रफी के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. वह अपने जमाने में कई बड़े कलाकारों की आवाज बने थे. साल 1963 में आई फिल्म ‘मेरे महबूब’ में उन्होंने राजेंद्र कुमार के लिए गाना गाया था. गाने का नाम ‘मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम’ है. 8 मिनट 12 सेकंड का यह गाना आज भी खूब गाया और सुना जाता है. फिल्म में राजेंद्र कुमार के अपॉजिट साधना है. राजेंद्र फिल्म में यह गाना साधना को इम्प्रेस करने के लिए गा रहे हैं. गाने के बहाने मोहब्बत की कसम देकर उनसे प्यार इजहार करने की बात कहते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.