Actress: बॉलीवुड की दुनिया में सितारों की जिंदगी अक्सर चमक-दमक से भरी नजर आती है, लेकिन पर्दे के पीछे कई कहानियां दर्द और संघर्ष की होती हैं. ऐसी ही एक कहानी है मशहूर एक्ट्रेस, क्लासिकल डांसर और राइटर की है, जिनके दोनों बेटे आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं.
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में एक ऐसी हसीना भी रही हैं, जिनकी पहचान सिर्फ फिल्मों से नहीं बल्कि शास्त्रीय नृत्य की दुनिया से भी जुड़ी है. कम उम्र में ही उन्होंने कथक की बारीकियां सीखीं और देश के महान गुरु पंडित बिरजू महाराज की शिष्या बनकर मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी. एक्टिंग में नाम कमाने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही. उन्होंने तीन बार शादी की, लेकिन हर रिश्ता समय के साथ टूटता चला गया और उनका घर बस नहीं सका. निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अंततः अपने बेटों की सफलता के साथ एक मजबूत मां के रूप में पहचान बनाई. फाइल फोटो.

बॉलीवुड में सितारों की चमक के पीछे कई अनकही कहानियां छिपी होती हैं. ऐसी ही एक कहानी है मशहूर कथक डांसर, एक्ट्रेस और राइटर नीलिमा अजीम की है, जिन्होंने अपने करियर और निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अंततः अपने बेटों की सफलता के साथ एक मजबूत मां के रूप में पहचान बनाई. बेहद कम पैसों के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली नीलिमा आज दो जाने-माने शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां हैं. फोटो साभार-@neliimaazeem/Instagram

नीलिमा अजीम का जन्म एक कलात्मक परिवेश में हुआ. उनके पिता अनवर अजीम प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक थे, जिसके कारण कला उनके जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बन गई. नीलिमा ने कम उम्र में ही कथक नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और महान गुरु पंडित बिरजू महाराज तथा मुन्ना शुक्ला से प्रशिक्षण लिया. महज 15 साल की उम्र में मंच पर कथक प्रस्तुतियां देकर उन्होंने ‘कथक प्रिंसेस’ की पहचान हासिल कर ली. यही नृत्य प्रतिभा आगे चलकर उन्हें फिल्मों और टेलीविजन तक ले गई. फोटो साभार-@neliimaazeem/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि पेशेवर जीवन में सफलता मिलने के बावजूद नीलिमा का निजी जीवन उतना आसान नहीं रहा. उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां कीं, लेकिन कोई भी रिश्ता स्थायी नहीं रह सका. उनकी पहली शादी 1975 में अभिनेता पंकज कपूर से हुई. दोनों की मुलाकात राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में हुई थी. इस शादी से 1981 में बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ, जो आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं. लेकिन शाहिद के तीन साल के होते-होते नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया. फाइल फोटो.

कुछ साल बाद नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की. इस रिश्ते से उनके दूसरे बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ, जो आज नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शामिल हैं. यह विवाह भी लगभग 11 सालों बाद टूट गया. साल 2004 में नीलिमा ने संगीतकार रजा अली खान से तीसरी शादी की, लेकिन 2009 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया. लगातार टूटते रिश्तों ने नीलिमा को भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया, जिसका जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में खुलकर किया है. फाइल फोटो.

तीन असफल शादियां होने के बावजूद, नीलिमा आज सिंगल हैं और खुश हैं. वह कहती हैं कि उनके बेटे शाहिद और इशान उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं. फाइल फोटो.

शाहिद और इशान अलग-अलग पिताओं के बेटे हैं, लेकिन नीलिमा ने उन्हें इतने प्यार से पाला कि दोनों भाई एक-दूसरे के करीब हैं. शाहिद ने अपनी मां को ‘पिता जैसा सपोर्ट’ दिया. फाइल फोटो.

नीलिमा ने इंटरव्यू में बताया कि तलाकों के बाद वह एंग्जाइटी से जूझीं, लेकिन बेटों की सफलता ने उन्हें खुशी दी. आज 67 साल की उम्र में वह अभी भी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि जीवन एक रोलर-कोस्टर है, लेकिन उन्होंने हर कदम पर खुद को संभाला. फाइल फोटो.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.