फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से अचानक संन्यास लेने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है. इस चौंकाने वाले फैसले के बीच एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अरिजीत का सपोर्ट किया है. उन्होंने बहुत पते की बात कही है कि आर्टिस्ट कोई फैक्ट्री में बनने वाला सामान नहीं हैं, जिन्हें बस मशीन की तरह रोज प्रोड्यूस किया जाए. उनका मानना है कि खुद को भीड़ से अलग और नया बनाए रखने के लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी है. अरिजीत सिंह ने पिछले महीने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था.
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि एक आर्टिस्ट को रीइन्वेंट करने के लिए ब्रेक की जरूरत होती है.
हम आर्टिस्ट हैं, फैक्ट्री प्रोडक्ट्स नहीं
पंकज त्रिपाठी ने अपनी बात को बड़े ही देसी अंदाज में समझाते हुए कहा, ‘देखिए, हम उन माचिस की डिब्बियों की तरह नहीं हैं जिन्हें कोई फैक्ट्री रोज हजारों की तादाद में बनाकर निकाल देती है. हम आर्टिस्ट हैं, कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं. सच तो ये है कि इस चकाचौंध के पीछे बहुत भाग-दौड़ है. आज कोई भी एक्टर जिस मुकाम पर खड़ा है, उसके पीछे बरसों का संघर्ष और बहुत बड़ी कुर्बानियां छिपी होती हैं.’ उन्होंने आगे अपनी बात जोड़ते हुए कहा, ‘सेट पर जाने का उत्साह तभी बना रहता है जब आप अंदर से खुश हों. लेकिन उस उत्साह और मोटिवेशन की वजह हर बार बदलती रहती है. खुद को थका देने से बेहतर है कि आप अपनी शर्तों पर काम करें.’
अरिजीत सिंह ने किया संन्यास का ऐलान
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखकर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया, जिसने उनके करोड़ों फैंस और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. अरिजीत ने 27 जनवरी को अपनी पोस्ट में लिखा, “हैलो और आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. पिछले कई सालों से एक श्रोता के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया. मैं आज यह ऐलान कर रहा हूं कि अब से मैं बतौर प्लेबैक सिंगर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लूंगा. मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं. यह वाकई एक बेहद खूबसूरत सफर रहा.
अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने
सालों से अरिजीत ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं. ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’ और ‘केसरिया’ जैसे गानों के जरिए उन्होंने हर दिल में अपनी जगह बनाई. हाल ही में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ रिकॉर्ड किया है, जो उनके करियर के आखिरी कुछ शानदार गानों में से एक रहेंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.