नितेश तिवारी की रामायण अगले साल रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल समेत कई सितारों से सजी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. चारों तरफ इसके चर्चे हैं और अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एक्टर राघव जुयाल फिल्म में रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में नजर आने वाले हैं.
राघव जुयाल का फिल्मों की दुनिया में सफर किसी मिसाल से कम नहीं है. डांस रियालिटी शो से करियर की शुरुआत करने के बाद राघव जुयाल ने बतौर होस्ट और एक्टर अपनी अलग पहचान बनाई. खास बात ये है कि वो हर रोल में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहे हैं.

राघव जुयाल ने सबसे पहले ‘डांस इंडिया डांस सीजन 3’ के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी. डीआईडी से सफर की शुरुआत करने के बाद राघव आज करोड़ों की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं. डांस इंडिया डांस में उन्होंने स्लो मोशन डांस से एक अलग पहचान हासिल की. वो ‘स्लो मोशन के किंग’ के नाम से मशहूर हो गए.

इसके बाद वे ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2’ और ‘डांस के सुपरकिड्स’ में कप्तान बने, जहां उनकी टीम ने उनकी कप्तानी में जीत हासिल की. उनके अनोखे डांस मूव्स और बेफिक्र अंदाज ने उन्हें खासकर युवाओं के बीच घर-घर में मशहूर कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राघव की लोकप्रियता डांस शोज तक ही सीमित नहीं रही. वे टीवी पर होस्ट और एंटरटेनर के तौर पर भी नजर आए. ‘डांस प्लस’ में वे रेमो डिसूजा के साथ को-होस्ट बने और 2016 में ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी हिस्सा लिया. उनकी मजेदार शख्सियत और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें रियलिटी टीवी का पसंदीदा चेहरा बना दिया और उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई.

डांस की दुनिया में पहचान बनाने के बाद राघव ने बड़े पर्दे की ओर रुख किया. उनकी फिल्मी शुरुआत साल 2014 में आई ‘सोनाली केबल’ से हुई, जिसे रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में उनकी दमदार एनर्जी और फ्रेश स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा गया.

इसके बाद राघव ने ‘एबीसीडी 2’ (2015), ‘नवाबजादे’ (2018) और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (2020) जैसी फिल्मों में काम किया, जहां उन्होंने अपने शानदार डांस के साथ-साथ अभिनय की झलक भी दिखाई. 2022 में राघव ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ में निगेटिव रोल निभाकर सबको चौंका दिया.

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में उन्होंने अपनी कॉमिक और डांसिंग इमेज से हटकर एक अलग किरदार निभाया, जिससे उन्होंने साबित किया कि वो वाकई एक वर्सेटाइल एक्टर हैं. इन फिल्मों में राघव के काम को सराहा गया, लेकिन साल 2023 में आई ‘किल’ उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई.

राघव के करियर को पिछले साल आई आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से रफ्तार मिली. इस सीरीज में राघव अपने अभिनय से दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहे. इमरान हाशमी के साथ उनकी जुगलबंदी सोशल मीडिया पर छा गई थी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.