सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था. दोनों के ब्रेकअप पर भी खूब बातें हुई थीं. हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक्स कपल का रिश्ता रोमियो-जुलिएट जैसा था. वो कहते हैं कि सलमान काफी पैशनेट थे, लेकिन वो गुस्से में आकर मार-पीट कर लेते थे. फिल्ममेकर ने एक वाकया शेयर किया जहां सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था.
शैलेंद्र सिंह स्क्रीन से बातचीत में कहते हैं कि वो कभी सलमान खान के करीबी थे, लेकिन फिर दोनों की दोस्ती टूट गई. इस जोड़ी ने फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ के लिए साथ काम किया था. ‘फिर मिलेंगे’ को शैलेंद्र ने प्रोड्यूस किया था. ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते के बारे में ज्यादा बात करने से इनकार करते हुए फिल्ममेकर कहते हैं कि वो बस इतना कहना चाहते हैं कि सलमान खान काफी पैशनेट थे. उन दोनों की लव स्टोरी रोमियो-जुलिएट की तरह थी.
सलमान खान के दोस्त ने खोली पोल
वो कहते हैं कि एक वाकया हर किसी को याद है जब भाईजान आधी रात को गुस्से में ऐश्वर्या का घर पहुंचे थे औऱ उन्होंने रात को घर पर बखेड़ा खड़ा कर दिया था. दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया था कि बात हाथा-पाई तक पहुंच गई थीं. सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था. शैलेंद्र ने बताया कि ऐश्वर्या एक अवॉर्ड फंक्शन में काला चश्मा पहनकर पहुंची थीं और उसकी वजह उनके बॉयफ्रेंड सलमान थे.
शैलेंद्र ऐश्वर्या संग अपनी जान-पहचान के बारे में आगे कहते हैं कि वो एक्ट्रेस को तब से जानते हैं जब वो राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी. वो एक्ट्रेस के पहले बॉयफ्रेंड थे. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ पहली बार एड फिल्म में काम किया था.
शैलेंद्र की सलमान खान के साथ क्यों टूटी थी दोस्ती?
सलमान के साथ अपनी दोस्ती टूटने के बारे में फिल्ममेकर कहते हैं कि वो दोनों साथ में काम करने वाले थे लेकिन भाईजान ने एक दिन उनकी बेइज्जती की जिसके बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया. उन्होंने फिर कभी सलमान खान से मुलाकात नहीं की.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.