शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘किंग’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 350 करोड़ के बजट पर बन रही है.किंग के 10 दिन के एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने आंख बंद करके पैसा बहाया है. 10 दिन के शूट का खर्च 50 करोड़ रुपए था. सिद्धार्थ आनंद किंग को सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म बनाने की हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए हैं.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की किंग भारी-भरकम बजट में बन रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल रिलीज होने वाली ये दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशन में बन हो रही फिल्म से मेकर्स ने 350 करोड़ रुपए दांव पर लगाए है. ये साल 2026 की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी. इस साल रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ आ रही है जो किंग को टक्कर देगी.
एक्शन सीक्वेंस पर अंधाधुन खर्च हुए पैसे
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस पर भारी-भरकम खर्च किया गया है. मीडिया पोर्टल को एक सोर्स ने बताया कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म अबतक की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक है. ये दर्शकों को शानदार एक्शन एक्सपीरियेंस देने वाली है. फिल्म में कई सारे हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं.
10 दिन में मेकर्स ने बहाए 50 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘किंग’ के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग यूरोप में हुई है जिसपर बजट का भारी-भरकम हिस्सा खर्च हुआ है. शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के इस सीन की शूटिंग 10 दिन में पूरी जिसका कुल खर्च 50 करोड़ रुपए है. इस सीन की शूटिंग के लिए हर दिन करीबन 5 करोड़ का खर्च हुआ है. फिल्म के इस एक्शन सीक्वेंस के लिए सिद्धार्थ आनंद ने एक्शन एक्सपर्ट्स की टीम की मदद ली थी.
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें, इस चर्चित सीन की शूटिंग में शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की काफी मदद की. वो दोनों चाहते थे कि फिल्म के यूरोप सीन्स की शूटिंग असली लोकेशन पर ही हो. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.