अरमान मलिक ने गुरुग्राम में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान न्यूज18 शोशा से खास बातचीत की. उन्होंने 2026 को नई ताकत के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय किया. उन्होंने निजी जिंदगी पर कहा कि शादी ने उन्हें एक आर्ट के तौर पर ज्यादा ईमानदार और संवेदनशील बनाया है. उन्होंने उभरते कलाकारों को सलाह देते हुए कहा कि ट्रेंड्स के बजाय मौलिकता और सच्चाई पर जोर दें. उन्होंने साफ कहा कि वे भाई अमाल मलिक के साथ संगीत और नए क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट पर ध्यान दे रहे हैं.
सिंगर अरमान मलिक, अमाल मलिक के छोटे भाई हैं. (फोटो साभार: Instgram@armaanmalik)
अरमान मलिक साल 2026 में एक संगीतकार के रूप में अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहते हैं. वे कहते हैं, ‘मेरे निजी जीवन में आए बदलावों ने मेरे क्रिएटिव नजरिये पर गहरा असर डाला है. अशना के साथ मेरा रिश्ता और हमारी शादी ने मुझे ज्यादा संवेदनशील, ईमानदार और साहसी बनाया है. अपने इमोशंस और इनसिक्योरिटी को खुलकर जाहिर करना अब मेरे म्यूजिक का आधार बन गया है. म्यूजिक से मुझे वह मंच मिला, जहां मैं अपनी असली संवेदनाओं को आवाज दे सका और यही कारण है कि मैंने अपनी शादी के वक्त पूरा एक एल्बम ही रच डाला. एक प्लेबैक सिंगर के रूप में दूसरों की कल्पना को आवाज देने के साथ-साथ निजी जीवन के इन अनुभवों ने मुझे अपनी यूनिक स्टोरी को और ज्यादा ईमानदारी से बुनने की ताकत दी.
उभरते कलाकारों को दी सलाह
अरमान मलिक ने संगीत और बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर कहा, ‘मैं कमर्शियल डिमांड और अपनी क्रिएटिव आवाज के बीच एक बारीक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता हूं. बॉलीवुड मुझे कमर्शियल स्टेबिलिटी देता है, जबकि मुक्त संगीत मेरी क्रिएटिव सोल को संतुष्ट करती है. उभरते कलाकारों के लिए मेरी यही सलाह है कि वे सिर्फ ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय अपनी मौलिक आवाज को पहचानें. कला को दर्शकों तक पहुंचने में समय लग सकता है, लेकिन ईमानदारी से किया गया काम ही टिकाऊ और असरदार होता है. मैं मानता हूं कि सबसे यादगार वायरल पल तभी आते हैं, जब कलाकार अपनी असलियत को लेकर ईमानदार रहता है, न कि किसी दिखावे का हिस्सा बनता है.’
अरमान मलिक का फैंस से वादा
अरमान ने अपने भविष्य के प्लान के बारे में भी बताया. वे बोले, ‘2026 मेरे लिए एक खाली कैनवास की तरह है, जिसे मैं अलग-अलग रंगों से भरना चाहता हूं. जहां अमाल मलिक फिलहाल अपने सोलो प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं हमारे पास कई तैयार गाने हैं जो साल के बीच में लोगों के सामने आ सकते हैं. हालांकि मैं अभी एक एल्बम का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन इंडीपेंडेंट म्यूजिक, इंग्लिश पॉप और बॉलीवुड गानों पर काफी नया एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेगा. मैं खुद को और अपने फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हूं. मेरा ध्यान इस साल संगीत की अनेक जॉनर और भाषाओं में खोजने की है, ताकि यह कैनवास एक शानदार आर्टपीस का रूप ले सके.’
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.