सुनील शेट्टी ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर खुलकर अपनी राय जाहिर की है. ताबड़तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म की एक्टर ने जमकर तारीफ की है. उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने ये फिल्म देखी और उन्हें ये बहुत बेहतरीन लगी. उन्होंने ये भी कहा कि भले ही दर्शकों को अक्षय खन्ना की एक्टिंग खूब पसंद आई हो, लेकिन उनका दिल फिल्म में रणवीर सिंह जीत ले गए हैं.
धुरंधर के फैन हुए सुनील शेट्टी
आदित्य धर के संग काम करने वाले सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखी है. अब लेहरेन को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर अपना नजरिया शेयर किया है, उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘धुरंधर’ देखी है और सच कहूं तो फिल्म काबिल-ए-तारीफ है. उनसे सवाल किया कि क्या वह इस फिल्म में काम करना चाहते थे , तो उन्होंने बिना झिझक अपनी दिल की बात रखते हुए कहा कि वह पहले आदित्य धर की ही फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में एक अहम किरदार निभाने वाले थे. फिल्म साइन भी कर ली थी. लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई.
अक्षय नहीं, रणवीर एक्टिंग के हुए मुरीद
सुनील शेट्टी अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ‘धुरंधर’ देखकर मुझे लगा कि काश में इस फिल्म में होता. लेकिन मैं ये भी जरूर कहूंगा कि हर फिल्म का फिल्म देखने का और उसे बयां करने का अपना अलग नजरिया है, लोगों ने ज्यादातर अक्षय खन्ना के काम को सराहा. लेकिन सच कहूं तो आदित्य धर का निर्देशन में बनी फिल्म में मुझे और रणवीर सिंह का काम धांसू लगा.
बता दें इसके अलावा सुनील ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में भी कहा कि सभी ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. अक्षय का काम भी उन्हें बहुत पसंद आया है, लेकिन रणवीर की एक्टिंग के वह मुरीद हो गए हैं. उन्होंने कहा इस रोल के लिए रणवीर सिंह को मेरी तरफ से सौ में से सौ हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.