बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये का तंबाकू विज्ञापन ठुकरा दिया था. सुनील का कहना है कि वह पैसों के लिए कभी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिस पर उन्हें खुद भरोसा न हो. उन्होंने साफ किया कि ऐसे विज्ञापनों से उनके परिवार की साख पर दाग लगता, जो उन्हें मंजूर नहीं था. सुनील का कहना है कि उनके लिए परिवार की इज्जत और अपनी सेहत की लेगेसी करोड़ों रुपयों से कहीं ज्यादा कीमती है.
सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का ऑफर
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘मुझे तंबाकू के एक विज्ञापन के लिए 40 करोड़ का ऑफर मिला था. मैंने उन्हें बस एक ही बात कही कि क्या आपको वाकई लगता है कि मैं पैसों के लालच में यह काम करूंगा? बिल्कुल नहीं. शायद उस वक्त मुझे उन पैसों की जरूरत भी रही होगी, पर मेरा जमीर नहीं माना. मैं ऐसी किसी भी चीज का हिस्सा नहीं बन सकता जिस पर मुझे खुद भरोसा न हो. अगर मैं यह करता, तो इसका अहान, अथिया और राहुल (केएल राहुल) समेत मेरे पूरे परिवार के नाम पर दाग लगता. उसके बाद आज तक किसी की हिम्मत नहीं होती कि मुझे ऐसे विज्ञापनों के लिए अप्रोच भी करे.’
साल 1997 की ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने किया था काम
इन दिनों सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 का जश्न मना रहे हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर दिल छू ले वाला पोस्ट भी लिखा. यह मूवी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में लग चुकी है. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं. यह साल 1997 की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में थे. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.