90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले सनी देओल ने अपने करियर के उस दौर पर बात की है, जब बॉक्स ऑफिस पर उनकी चमक थोड़ी फीकी पड़ने लगी थी. हाल ही में सनी ने 2000 के दशक में आए अपने ‘स्लो फेज’ और संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2000 के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फिल्में बनाने का तरीका पूरी तरह बदल गया था. सनी देओल के मुताबिक, उस समय कॉर्पोरेट कल्चर आने से कहानियों और किरदारों के चुनाव में जो बदलाव आए, शायद उनके मिजाज के हिसाब से वैसी स्क्रिप्ट्स नहीं मिल पा रही थीं.
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से अपनी बादशाहद कायम की.
कामयाबी इंसान को समझा देती है किस्मत की अहमियत
सनी देओल ने आगे कहा कि कामयाबी अक्सर इंसान को किस्मत की अहमियत समझा देती है. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, ‘सालों के कड़े संघर्ष के बाद जब आपकी कोई फिल्म हिट होती है, तब जाकर आपको तकदीर पर यकीन होने लगता है. उससे पहले तो इंसान बस यही सोचता रहता है कि मैं अपनी किस्मत खुद बनाऊंगा, मैं ये कर दूंगा, मैं वो कर दूंगा. इंसान अपनी तरफ से कोशिशें जारी रखता है, लेकिन कामयाबी मिलने पर समझ आता है कि इसमें किस्मत का भी बड़ा हाथ होता है.’
इंडस्ट्री में साल 2000 के बाद आ चुके हैं काफी बदलाव
साल 2000 के बाद फिल्म मेकिंग में आए बदलावों पर बात करते हुए सनी ने कहा, ‘वक्त के साथ चीजें बदलती रहती हैं और हमारी इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव आए हैं. मुझे लगता है कि 2000 के बाद जब कॉर्पोरेट कल्चर आया, तो फिल्में बनाने का तरीका, कहानियों के विषय और एक्टर्स-डायरेक्टर्स की पसंद, सब कुछ बदल गया. शायद उस दौर में मेरे मिजाज के हिसाब से कोई खास सब्जेक्ट या वैसी स्क्रिप्ट सामने नहीं आ पा रही थी.’
460 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है बॉर्डर 2 फिल्म
बता दें कि सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने पिछले कुछ सालों में ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपनी बादशाहत साबित की है. उनकी हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जल, थल और वायु सेना ने मिलकर दुश्मन के दांत खट्टे किए थे. यह मूवी दुनियाभर में 460 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.