क्या बोलती है जनता
विपुल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म द केरला स्टोरी 2 अब रिलीज हो गई है और इस पर नेटिजन्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इसे ‘मस्ट वॉच’ बताया और हिंदुओं के लिए वेक-अप कॉल करार दिया है. वहीं, कुछ इसे ‘प्रोपेगेंडा’ करार दे रहे हैं.
द केरला स्टोरी 2 रिव्यू
एक यूजर ने लिखा ‘जरूर देखी जाने वाली फिल्म #TheKeralaStory2 और हिंदुओं के लिए एक चेतावनी.. यह अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति है. सरकार को भी अपने मुख्य एजेंडे पर फिर से ध्यान केंद्रित करना शुरू करना चाहिए.’
द केरला स्टोरी 2 एक्स रिव्यू
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कल केरल स्टोरी 2 देखी. प्रोपेगेंडा जैसा लगता है. लेकिन जिन परिदृश्यों पर यह प्रकाश डालता है वे वास्तविक हैं, मैंने व्यक्तिगत रूप से कुछ देखा है. हमारे पास एकता की कमी है और हम अपने धर्म या इतिहास को भी नहीं जानते हैं. निश्चित रूप से देखने लायक है’.
द केरला स्टोरी 2 एक्स रिव्यू
एक यूजर ने साढ़े तीन रेटिंग देते हुए लिखा- ‘#TheKeralaStory2 शक्तिशाली प्रदर्शन और परेशान करने वाले क्षणों से भरपूर है.’
द केरला स्टोरी 2 एक्स रिव्यू
लेकिन कुछ ने फिल्म की आलोचना की, इसे प्रोपगैंडा और खराब बनावट वाला बताया. एक यूजर ने पोस्ट कर कहा- केरला स्टोरी 2 एक खराब तरीके से बनाई गई फिल्म है… एक्टिंग, डायलॉग से लेकर कहानी तक सब बेकार.’
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बवाल के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत औसत रही है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. यह आंकड़ा साल 2023 में आई पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के पहले दिन के कलेक्शन (8.03 करोड़) से काफी कम है. विशेषज्ञों का मानना है कि आखिरी समय में रिलीज को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता का असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है. खुद निर्माता विपुल शाह ने भी माना कि देरी का असर पहले दिन के कलेक्शन पर है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आई तो आगे चलकर यह अच्छा प्रदर्शन करेगी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.