Vadh 2 vs Bhabiji Ghar Par Hain box office day 1: बॉक्स ऑफिस पर सस्पेंस और कॉमेडी की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले दिन ही कॉमेडी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि ‘वध 2’ ने अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कमाई की है.
‘वध 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ से ज्यादा किया बिजनेस.
‘वध 2’ को पहले पार्ट से पांच गुना ज्यादा मिली ओपनिंग
दिलचस्प बात यह है कि ‘वध 2’ ने अपनी पहली फिल्म (वध 2022) के मुकाबले काफी बेहतर ओपनिंग ली है. साल 2022 में आई ‘वध’ ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे, वहीं, इसके सीक्वल ने पहले ही दिन 50 लाख रुपये बटोरकर पांच गुना ज्यादा बढ़त हासिल की है. अब देखना है कि फर्स्ट वीकेंड पर नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर मूवी क्या कमाल दिखा पाती है.
‘भाभीजी घर पर हैं’ ने पहेल दिन की सिर्फ इतनी कमााई
अब बात करते हैं ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ फिल्म की. इसमें आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी जैसे ने काम किया है. रवि किशन और मुकेश तिवारी भी फिल्म का हिस्सा हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी पहले दिन ही पस्त नजर आई. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो ‘भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ को सिर्फ 25 लाख रुपये की ओपनिंग मिली है. इस तरह ‘वध 2’ ने पहले दिन ही इस कॉमेडी को पछाड़ दिया है.
साल 2022 की ‘वध’ का सीक्वल है ‘वध 2’
बताते चलें कि नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 का डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू ने किया है. यह मूवी लव रंजन के बैनर तले बनी है. ‘वध 2’ साल 2022 की ‘वध’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है और इसकी कहानी भी बिल्कुल अलग है. दूसरी तरफ ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ का निर्देशन शशांक बाली ने किया है. असल में यह टीवी का मशहूर सीरियल है जिसे पहली बार फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर उताया गया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.