Who Is Tanvi Gadkari: भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में कैमरे ने एक लड़की को टीम इंडिया की जर्सी में जोश से डांस करते कैद किया और वह रातोंरात वायरल हो गईं. अब कौन है ये हसीना? वायरल वीडियो के बाद लोग या जानना चाह रहे हैं तो चलिए बताते हैं. हैरानी के बात ये है कि वह पहली बार स्टेडियम में मैच देखने गई थीं.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया आज वो जरिया है, जो किसी भी शख्स को रातोंरात फेमस कर दे. एक नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं, जिसके बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. नाम है तन्वी गडकरी, जिसका एनर्जेटिक डांस से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

आप भी सोच रहे हैं कि कौन है ये हसीना जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के दौरान मैच से इतर सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं हैं. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

इस हसीना का नाम है तन्वी गडकरी, जो खुद एक एक्ट्रेस हैं. 7 फरवरी को खेले गए इस मैच में तन्वी इंडियन टीम की जर्सी पहने स्टैंड्स में बैठी थीं. जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार ‘सुपला’ शॉट लगाया तो कैमरा उन पर फोकस हो गया. तन्वी एक्साइटेड होकर डांस करती दिखीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

वायरल क्लिप में तन्वी पूरे उत्साह के साथ टीम इंडिया को चीयर करती नजर आ रही हैं. इसी वीडियो के दूसरे हिस्से में कप्तान रोहित शर्मा भी दिखाई देते हैं, जिसकी वजह से यह क्लिप और ज्यादा शेयर किया जाने लगा. हालांकि, दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा तन्वी के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने खींचा. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

तन्वी ने खुद भी यह पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्टेडियम में अपना पहला क्रिकेट मैच देखने गई थी, खुद को टीवी पर डांस करते हुए पाया.’ लाइव टेलीकास्ट के दौरान कैमरा उन पर तब गया जब भारतीय बल्लेबाज ने बड़ा शॉट लगाया और वह खुशी से झूम उठीं. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

तन्वी गडकरी एक एक्ट्रेस, डांसर और डिजिटल क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है. करीब 3 लाख 20 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वह अपने डांस रील्स, लाइफस्टाइल पोस्ट और ब्रांड कोलैबोरेशन के लिए जानी जाती हैं. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

तन्वी को खास पहचान 2023 में आई डांस बेस्ड वेब सीरीज ‘कैंपस बीट्स’ से मिली, जो अमेजन मिनीटीवी पर रिलीज हुई थी. इस शो में उनके किरदार रिहाना को दर्शकों ने काफी पसंद किया.इसके बाद वह ‘जमनापार’ में ख्याति राणा के रोल में दिखीं और ‘पॉवर ऑफ पंच’ का भी हिस्सा रहीं. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram

वे कई म्यूजिक वीडियोज जैसे ‘Bansi’ और ‘Dil Dubda Jaave’ में भी नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो नियमित रूप से ट्रेंड करते रहते हैं. फोटो साभार- @tanvi__gadkari/Instagram
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.