रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर उत्साह चरम पर है. यामी गौतम ने खुलासा किया है कि सीक्वल में कई बड़े और सरप्राइज कैमियो देखने को मिलेंगे, जो कहानी को और ज्यादा दमदार बनाएंगे. विक्की कौशल और सलमान खान के स्पेशल अपीयरेंस की चर्चाएं भी तेज हैं.
Algorithmically enhanced image
एक बातचीत के दौरान यामी ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ में कुछ सरप्राइज एंट्री होंगी, जो कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाएंगी. उनके मुताबिक, ये कैमियो सिर्फ नाम के लिए नहीं हैं, बल्कि स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा हैं और फिल्म के असर को कई गुना बढ़ाएंगे. इंडस्ट्री में चर्चा है कि विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यामी गौतम के साथ ही विक्की की एंट्री को लेकर है बज
‘धुरंधर द रिवेंज’ में कैमियो को लेकर यामी गौतम और विक्की कौशल के साथ ही सलमान खान का नाम भी सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर यह कयास लगाए जाने लगे कि वह ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं.
क्या सलमान खान भी करेंगे एंट्री?
कुछ लोगों का मानना है कि ये तस्वीरें एआई या मॉर्फ्ड हो सकती हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि सलमान खान फिल्म में ‘बड़े साहब’ नाम के किरदार में कैमियो कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह सीक्वल को और भी भव्य बना देगा. हालांकि मेकर्स और सलमान खान की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया है.
बीते मंगलवार यानी कि 3 फरवरी को धुरंधर 2 का टीजर जारी हुआ है जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह के लुक पर भी जबरदस्त बज है. पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए लगता है कि धुरंधर 2 बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास दोहराने वाली है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.