डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली। डेजी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने कहा कि परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं है और वह अपनी शर्तों पर मां बनना चाहती हैं। डेजी शाह ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और फैसलों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाने का फैसला इसलिए किया ताकि भविष्य में उनके पास ऑप्शन खुले रहें। डेजी शाह ने प्यार और पैसा दोनों जरूरी बताए इंटरव्यू के दौरान, उनसे प्यार और पैसे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें दोनों यानी पैसे के साथ प्यार चाहिए। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में इमोशनल कनेक्शन और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी दोनों जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा पार्टनर पसंद करेंगी जो फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट और सिक्योर हो। शादी को लेकर डेजी ने कहा कि आजकल रोजाना कपल्स के अलग होने या ‘नीले ड्रम’ जैसे मामलों की खबरें सामने आती हैं, जो डरावनी हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्होंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है कि इन खबरों ने उनकी सोच को कितना बदला है। शादी के प्लान के बारे में उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने ऊपरवाले पर छोड़ दिया है। बच्चे के लिए शादी जरूरी नहीं: डेजी शाह मदरहुड पर उन्होंने साफ कहा कि बच्चे के लिए शादी जरूरी नहीं है। एग्स फ्रीज कराने के बाद वह जब चाहें तब मां बनने का फैसला ले सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो डेजी शाह को आखिरी बार वेब सीरीज रेड रूम में देखा गया था। वह अब श्रेयस तलपड़े के साथ पलक मुछाल द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म में दिखाई देंगी। बता दें कि डेजी ने अपना करियर बतौर डांसर और मॉडल शुरू किया था। वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फोटोशूट किए। 2011 में वो कन्नड़ फिल्म भद्रा और हिंदी फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आईं। फिर डेजी ने 2014 में सलमान के साथ ‘जय हो’ में काम किया। इसके बाद वह ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आईं। बाद में उन्होंने ‘आक्रमण’, ‘रमरतन’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.