बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म में दीपिका का रोल छोटा किया जा सकता है या उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है। अब फिल्म की टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए स्थिति साफ कर दी है। रिप्लेसमेंट की खबरें बेबुनियाद
फिल्म ‘राका’ की टीम ने एक बयान जारी कर कहा है कि दीपिका को रिप्लेस करने या उनका रोल छोटा करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। टीम के मुताबिक, “सब कुछ तय प्लान के हिसाब से चल रहा है। दीपिका पादुकोण फिल्म ‘राका’ का एक बेहद अहम हिस्सा हैं और सेट पर पूरी एनर्जी के साथ शूटिंग चल रही है।” मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में प्रेग्नेंसी की वजह से कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान करेंगी एक्शन सीन्स
इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी डायरेक्टर एटली की इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। फिल्म में उनके कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिन्हें वे सावधानी के साथ पूरा करेंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका और मेकर्स ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 2027 में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘राका’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक रिवील किया था, जिसमें वे बिना बालों (गंजा लुक) के काफी रफ और टफ अवतार में दिखे थे। यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दीपिका और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.