नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ कई वजहों से सुर्खियों में है. यह अब नेटफ्लिक्स पर धमाका कर रही है. इस बीच, फिल्म में इस्तेमाल हुए क्लासिक गाने ‘रंभा हो’ पर दिग्गज हीरोइन कल्पना अय्यर धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. कमाल की बात यह है कि 1981 की फिल्म ‘अरमान’ के गाने पर कल्पना अय्यर ने ही परफॉर्म किया था. उन्होंने 70 साल की उम्र में एक बार फिर इस गाने पर डांस करके जादू बिखेरा, जिससे फैंस को पुरानी यादें ताजा हो गईं. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘रंभा हो’ गाने पर एनर्जेटिक डांस करती नजर आ रही हैं. 69 साल की कल्पना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘एक दोस्त ने मुझे ये क्लिप भेजी और ये कल रात की है, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने ये किया, मैंने बहुत समय से डांस नहीं किया था और ये शाम मेरे लिए बहुत खास थी.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.