वरुण धवन इन दिनों गंभीर सिनेमा और हल्की-फुल्की कॉमेडी के बीच बैलेंस बना रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ से उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का विस्तार किया है, वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए वे एक बार फिर उसी मास ऑडियंस से जुड़ेंगे। इस फिल्म से वरुण एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटते दिख रहे हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक शुद्ध मसाला कॉमेडी है, जिसे उनके पिता और कॉमेडी किंग डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वां 2’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद यह पिता-पुत्र की चौथी फिल्म होगी, जिससे दर्शकों को एक बार फिर क्लासिक डेविड स्टाइल एंटरटेनमेंट की उम्मीद है। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं मृणाल का हालिया ‘प्रेग्नेंट लुक’ फिल्म की कहानी में बड़े ट्विस्ट का संकेत देता है। मृणाल के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही “दो दीवाने सहर में’ नजर आएंगी। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रेम में असफल युवक का किरदार कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी प्रेम कहानी हर बार असफल हो जाती है और फिर उसे किस्मत बदलने के लिए मदद मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि वरुण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। एक तरफ बॉय-नेक्स्ट-डोर लुक, तो दूसरी ओर ज्यादा मैच्योर अवतार। 90 के दशक के म्यूजिकल वाइब और मजबूत सपोर्टिंग कास्ट राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और मनीष पॉल फिल्म को पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर बनाने की तैयारी में हैं। यूरोप की सड़कों पर शूट हुआ पार्टी सॉन्ग फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश, लंदन और स्कॉटलैंड जैसी भव्य लोकेशनों पर की गई है। ऋषिकेश में गंगा आरती और रिवर राफ्टिंग सीक्वेंस से लेकर यूरोप की सड़कों पर पार्टी सॉन्ग तक, मेकिंग में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.