बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिय पर छाए रहते हैं. आलिया भट्ट की हमशक्ल ने वीडियोज से इतनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली कि अब वो फिल्मों में भी कदम रख चुकी हैं. आज आपको करीना कपूर की हमशक्ल से मिलवाते हैं. वो सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव रहती हैं. बेबो जैसी दिखने वाली इस इंफ्लुएंसर का नाम अश्मिता गुप्ता है. वो अपने वीडियोज से चर्चा में बनी रहती हैं. अश्मिता अक्सर बेबो के कैरेक्टर की तरह मेकअप कर वीडियोज शेयर करती हैं जिन्हें काफी पसंद भी किया जाता है. इंफ्लुएंसर का एक वीडियो काफी पॉपुलर है जिसमें वो करीना कपूर के छम्मक छल्लो गाने वाले लुक को रीक्रिएट करती हैं. उन्होंने इतनी खूबसूरती से इस लुक को रीक्रिएट किया कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.