एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल पार्टनर की जरूरत नहीं है और वे अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान दे रही हैं। दरअसल, हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ उन्हें देखा जाता है, उनके साथ नाम जोड़ना अब उन्हें इरिटेटिंग लगता है। मलाइका ने यह भी कहा कि इस तरह की अफवाहों पर वह और उनके बेटे अरहान खान हंसते हैं। अपने पिछले रिश्तों का जिक्र करते हुए मलाइका ने बताया कि वह 2017 तक अरबाज खान के साथ शादीशुदा थीं और इसके बाद 2024 तक अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब किसी रिश्ते की तलाश करने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा, “अगर कुछ होना होगा, तो अपने समय पर होगा,” एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह अपने लाइफ में इंडिपेंडेंट हैं और अपने दम पर खुद को पूर्ण मानती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी रिश्ते में होंगी, तो वह पूरी तरह उनकी शर्तों पर होगा। दरअसल मलाइका का नाम सोराब बेदी से नाम तब जुड़ा जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सोराब, मलाइका को गले लगाए कोजी डांस करते दिखे थे। हालांकि इस पर एक्टर ने कहा था कि वो और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।
सोराब ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने मेरे मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप पर चलने का मौका दिया। मेरी उनसे दोस्ती हुई और मैं उनके साथ पार्टियों में जाने लगा। उन्हीं में से एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं। इस तरह मलाइका और मेरी दोस्ती हुई। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।’ सोराब ने आगे कहा था, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।’ कई सालों से साथ पार्टी करते हैं सोराब-मलाइका लिंक अप की खबरों पर सफाई देते हुए सोराब ने कहा था, ‘मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टियों में जाता रहा हूं। पहले भी मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था, लेकिन उस समय मैं जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। अब मैं थोड़ा पहचाना जाने लगा हूं, इसलिए लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने पहले भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही तरह से ले लिया।’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.