homevideosT20 वर्ल्ड कप में नोरा फतेही की धमाकेदार परफॉर्मेंस, रेखा का गाना किया रीक्रिएट, VIDEO वायरल
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की जबरदस्त परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिंदी गानों के अलावा वेस्टर्न गानों पर धमाकेदार डांस किया. वे एक वीडियो में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जानबाज’ के गाने ‘प्यार दो प्यार लो’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. गाने पर नोरा फतेही का डांस नेटिजेंस का दिल जीत रहा है. मूल गाने को इंदीवर ने लिखा था, जिसे सिंगर सपना ने गाया था. मूल गाने में रेखा ने परफॉर्म किया था. फिल्म में अनिल कपूर, फिरोज खान, डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.