बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इसके अलावा लंगर हॉल के बाकी कामों में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कुछ देर बैठकर गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल की मर्यादा का खास ख्याल रखा। वह रोज गोल्ड कलर का शूट पहने नजर आई। गोल्डन टेंपल में एंट्री करते ही उनका सिर दुपट्टे से ढका हुआ रहा। प्रिंयका चोपड़ा आम श्रद्धालु की तरह यहां रही। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह सेवा करने के बाद वहां से चली गईं। वह साढ़े 4 बजे गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। वह करीब आधा घंटा गोल्डन टेंपल में रहीं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.