‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत ने एक खुलासे से सबको चौंका दिया। आर नेत ने कहा कि उनके बड़े सिंगर बनने की भविष्यवाणी गांव की ही एक गरीब परिवार की लड़की ने की थी। वह तो गांव में शौक के तौर पर गाते थे लेकिन लड़की ने कहा कि वह एक दिन बड़ा सिंगर बनेगा। उसके पास बड़ी गाड़ियां होंगी। आर नेत इस लड़की मीरा को पहली बार फैंस के सामने मोहाली कार्निवॉल में लाए। जहां आरनेत ने उसके साथ डांस भी किया। सिंगर ने कहा कि वह लड़की को करमां (भाग्य) वाली कहते हैं। जब भी वह कोई नई कार खरीदते हैं तो सबसे पहले उसमें लड़की मीरा को ही बैठाते हैं। लड़की उनके लिए बहुत शुभ साबित हुई। सिंगिंग में कामयाबी मिली तो फिर आर नेत ने लड़की का घर बनवाया और एक ट्रॉली भरकर घरेलू सामान भी दिया। लड़की मीरा गरीब परिवार से है। जो सिंगर के मानसा के बरेटा स्थित गांव में ही रहती है। 2015 में उसने आर नेत का पहला गाना सुनने के बाद कहा था कि वह बड़ा सिंगर बनेगा। सिंगर आर नेत ने मीरा को लेकर क्या कहा मीरा के कहने पर भोग समारोह में गए
मीरा की बातों का आर नेत के लिए क्या महत्व है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगर मीरा कोई बात कह देती है तो वह उसे टालते नहीं हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी आर नेत ने खुद शेयर किया था, जिसमें मीरा कहती है कि तीन तारीख को गांव में पाठ का भोग है और आर नेत को वहां आना है। मीरा ने कहा और आर नेत ने मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि मीरा ने कहा है तो वह भोग में शामिल होने जरूर जाएंगे। इसके बाद 3 फरवरी को वह गांव पहुंचे। मीरा के साथ गांव के धार्मिक स्थल में भोग में शामिल हुए। मीरा के साथ बैठकर लंगर में चाय पी और पकौड़े खाए। इसके बाद वहां आए लोगों से मिले और फोटो भी करवाए। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा— हमेशा शुक्राना। CM मान की कैंपेन में शामिल था गाना
पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं – तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.