नई दिल्ली. बारिश की बूंदें और बॉलीवुड के सदाबहार रोमांटिक गानों का मेल हमेशा से ही लोगों को भावुक कर देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में एक लड़की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के टाइटल ट्रैक पर मूसलाधार बारिश के बीच बेहद खूबसूरत डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बारिश का आनंद लेते हुए ग्रेसफुल मूव्स दिखा रही है. उसके चेहरे की मासूमियत और गाने के बोलों के साथ तालमेल इतना सटीक है कि देखने वाले अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. आर माधवन और दीया मिर्जा की इस कल्ट क्लासिक फिल्म का संगीत आज भी उतना ही ताजा महसूस होता है और इस डांस वीडियो ने उन पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.